अरवल: लोहिया स्वच्छता दो के तहत सदर प्रखंड के सरौती में चलाया गया विशेष अभियान
Arwal, Arwal | Apr 21, 2025 लोहिया स्वच्छता दो के तहत सत्र प्रखंड के सरौती में सोमवार सुबह 10:00 बजे विशेष स्वच्छता अभियान का संचालन किया गया। इसके तहत स्वच्छता ग्राहियों के साथ-साथ ग्रामीण भी हाथ में झाड़ू लेकर अपने आसपास साफ सफाई करते नजर आए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति विशेष चेतना पैदा करना था। इस दौरान साफ सफाई को लेकर लोगों को विशेष जागरूक किया गया।