स्याना: नगर के सरकारी अस्पताल में आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य पर समाजसेवियों ने चिकित्सक को किया सम्मानित
Siyana, Bulandshahr | Sep 23, 2026
नगर के सरकारी अस्पताल में आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष पर समाजसेवियों ने आयुर्वेद चिकित्सक को सम्मानित किया। बुधवार को समाजसेवी कार्यकर्ता नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने आयुर्वेद दिवस पर अस्पताल में मौजूद आयुर्वेद चिकित्सक को सम्मानित किया। इस दौरान अन्य चिकित्सक भी मौजूद रहे।