दमोह: जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक माह के मासूम बच्चे की हुई मौत, परिजनों ने स्टाफ पर लापरवाही का लगाया आरोप
Damoh, Damoh | Jan 17, 2025 दमोह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक माह की मासूम की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन स्टाफ नर्स पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि सूचना के बाद भी ड्यूटी डॉक्टर और मौजूद स्टाफ नर्स बच्चे का इलाज करने नहीं पहुंचे जिससे उसकी जान चली गई।