दमोह: जिला अस्पताल में नवजात की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया
Damoh, Damoh | Jan 16, 2025 अनिल गौतम निवासी गढ़िया मोहल्ला का 30 दिन का बालक बीमारी के चलते जिला अस्पताल के वेंटीलेटर में था और अचानक उसकी तबीयत फिर खराब होने लगी। परिजनों के अनुसार उनके द्वारा ड्यूटी पर मौजूद नसों से बार-बार बालक को देख लेने की बात कही गई लेकिन स्टाफ नर्सो ने उनकी बात को नजरअंदाज कर मोबाइल चलाती रही और इसी दौरान नवजात की मौत हो गई।