दमोह: चौरई में चने की भाजी और ज्वार की रोटी खाने से बीमार होने के बाद खाद्य विभाग की टीम मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंची
Damoh, Damoh | Jan 16, 2025 दमोह जिले के बालाकोट स्थित चौरई में रघुवीर सिंह के घर में बीते दिन चने की भाजी एवं ज्वार की रोटी खाने से अचानक तबियत बिगड़ने के बाद 3 लोगों को भर्ती कराया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के निर्देशन में DO राकेश अहिरवार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया गुरुवार दोपहर 3 बजे मौके पर पहुंची। जिन्होंने ज्वार की रोटी और चने की भाजी के सिम्पल लिए।