दमोह: कालीबाड़ी मंदिर की 11वीं वर्षगांठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन के लिए पहुंचे बड़ी संख्या में लोग
Damoh, Damoh | Jan 16, 2025 दमोह शहर के कालीबाड़ी में मां आनंदमई महाकाली मंदिर में आज गुरुवार शाम 4 बजे मंदिर की स्थापना के वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि बीते 16 जनवरी 2014 में मंदिर का निर्माण किया गया था। वहीं मंदिर की 11 वीं वर्षगांठ को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें तमाम जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।