एंकर- हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हुई लाखों की बड़ी डकैती का पुलिस ने खुलासा किया है। एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देश में पुलिस ने हथियारों के बल पर हुई लूट के मामले में फिलहाल दो आरोपियों वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू और रखवीर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने हथियारों के बल पर करीब 8 लाख रुपये नकद, 12 मोबाइल और सोने के आभूषण लूटे थे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 66 हजार रुपये, एक तमंचा और 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पूछताछ में कई कई अन्य शातिर अपराधियों द्वारा वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है की घटना में शामिल 10 से ज्यादा आरोपी अब भी फरार है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
बाइट- मंजूनाथ टीसी, एसएसपी नैनीताल