भीलवाड़ा: उदयपुर-चंडीगढ़ ट्रेन के पहली बार भीलवाड़ा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया
रेलवे स्टेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारो से गुंजायमान हो गया, साथ ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल के भी जयकारे लगे। सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांसवाड़ा से वर्चुअल उद्घाटन करते हुए उदयपुर से चंडीगढ़ ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। सांयकाल करीब 6:15 बजे भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पहुंची