कैलारस: ग्राम रिठोनिया में अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मर्ग किया कायम
कैलारस थाना के ग्राम रिठोनिया में 35 वर्षीय युवक ने घर पर कमरे के अंदर साड़ी से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। परिजनो ने बताया कि दीपक शिवहरे रोज की तरह शाम को खाना खा कर सो गया। सुबह उसकी मां चाय लेकर गई तो देखा तो वह फांसी पर लटका है। अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित किया, सूचना पुलिस को मिली मर्ग कायम कर, आज 7 मार्च को सुबह 11 बजे पोस्टमार्टम कराया।