जगदलपुर: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भुतहा तालाब में पौधारोपण, महापौर संजय पांडे बोले- यह पुण्य कार्य है
रविवार को पीपल्स केयर छत्तीसगढ़ द्वारा आज लालबाग हाउसिंग बोर्ड स्थित भुतहा तालाब में पीपल के पौधे लगाए गए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर संजय पांडे मौजूद रहे। उन्होंने पीपल के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, पार्षद नरसिंह राव मौजूद रहे.