जगदलपुर: उत्कल समाज ने सिरहासार चौक में बस्तर गोंचा महापर्व में भक्तों को महाप्रभु का खाजा प्रसाद किया वितरण
जगदलपुर में बस्तर गोंचा महापर्व के बाहुड़ा गोंचा के शुभ अवसर पर उत्कल समाज द्वारा सिरहासार चौक व भैरम मंदिर पंचपथ चौक में जगन्नाथ प्रभु का खाजा प्रसाद नगर के श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। यह पहली बार हुआ है, जब उत्कल समाज द्वारा नगर में खाजा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।