जगदलपुर: बाहुड़ा गोंचा पर्व के साथ बस्तर गोंचा महापर्व का समापन, रविवार को संपन्न होगा देव शयनी एकादशी का विधान
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बस्तर में शनिवार शाम 5:30 बजे बाहुड़ा गोंचा का पर्व धूमधाम से मनाया गया. इसी के साथ गोंचा पर्व में चलने वाली रथ यात्रा का आज समापन हो जायेगा। . बाहुड़ा गोंचा पर्व के दौरान तीन विशालकाय रथों पर सवार कर भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और बलभद्र की भव्य रथयात्रा निकाली गई।