जांजगीर चांपा की बिर्रा पुलिस ने शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाले आरोपी सुरजीत रात्रे को नकटीडीह गांव से गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस टीम देहात भ्रमण पर रवाना हुई थी. इसी दौरान सूचना मिली कि नकटीडीह गांव में सुरजीत रात्रे, अन्य लोगों को शराब पीने का साधन उपलब्ध करा रहा है।