शाजापुर: चुनावों से ईवीएम मशीन हटाने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा ने दुपाड़ा रोड से शुरू की वाहन रैली
चुनावों से EVM हटाने की मांग जोर पकड़ रही है ।संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सोमवार को दुपाड़ा रोड से वाहन रैली की शुरुआत की गई । यह वाहन रैली जिले में जगह-जगह घूम कर चुनावों से ईवीएम मशीन हटाने के लिए लोगो का समर्थन जुटाएगी। 3 मार्च को शुजालपुर मंडी वाहन रैली का समापन होगा और चुनावों से ईवीएम हटाने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा