शाजापुर: कन्या महाविद्यालय में नेहरू युवा केंद्र द्वारा छात्राओं को दिलवाई मतदाता जागरूकता की शपथ
नेहरू युवा केंद्र द्वारा कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय में अध्ययन कर रही 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुकी छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु प्रेरित किया और छात्राओ का माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी किया गया। छात्राओं ने उत्साह के कार्यक्रम में भाग लिया ।