Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

📰 हिम दृष्टि न्यूज़ | चंबा प्राथमिक शिक्षक संघ जिला चंबा की बैठक संपन्न, 11 जुलाई से न्याय यात्रा और 26 जुलाई को शिमला में धरने की तैयारी चंबा, 6 जुलाई। हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जिला चंबा की महत्वपूर्ण बैठक बीआरसीसी कार्यालय हरदासपुरा (समलेऊ) में जिला अध्यक्ष पुनीत निराला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले के विभिन्न शिक्षा खंडों के पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा प्राथमिक शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा प्रस्तावित 11 जुलाई से न्याय यात्रा तथा 26 जुलाई को शिमला में आयोजित होने वाले विशाल धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। इस दौरान सभी खंडों के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। � Amar Ujala संघ ने बताया कि जिला चंबा के चुनावों से संबंधित मामला अभी संबंधित प्राधिकरण एवं न्यायालय में विचाराधीन है। अंतिम निर्णय आने तक पुनीत निराला को जिला अध्यक्ष के रूप में संगठन के नियमित कार्यों के संचालन के लिए अधिकृत किया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि न्यायालय का अंतिम फैसला आने तक जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक कार्यकारी समिति (Working Committee) गठित की जाएगी, जो संगठन की गतिविधियों का संचालन करेगी तथा प्राथमिक शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और उनके सम्मान की रक्षा के लिए कार्य करेगी। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन अपने अस्तित्व और प्राथमिक शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष जारी रखेगा तथा आगामी कार्यक्रमों में सभी शिक्षकों से सक्रिय सहयोग की अपील की। #Himachal #govt #Primary #School #Federation #HP #chamba

Chamba, Chamba | Jul 6, 2026

MORE NEWS

सेब सीजन में भरमोर की सड़के न हो बंद,पिडबल्यूड़ी उठाए विशेष प्रबंध :ललित ठाकुर 

भरमोर में पहली बार सेब सीजन की तैयारी को लेकर आयोजित हुई समीक्षा बैठक 

भरमौर चंबा । जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष ललित ठाकुर ने भरमौर के थला क्षेत्र में सीवरेज की समस्या से किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान पर चिंता जताते हुए प्रशासन को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने सेब सीजन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम भरमौर को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। ऐसी बैठक भरमौर में पहली बार आयोजित हुई।

बैठक के दौरान स्थानीय किसानों ने बताया कि सीवरेज के कारण खेत बर्बाद हो रहे हैं और वे अपने खेतों तक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस पर ललित ठाकुर ने प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने को कहा।
उन्होंने अधिकारियों को भरमौर में कोल्ड स्टोर के लिए उपयुक्त स्थान तलाशने के निर्देश भी दिए, ताकि होली और भरमौर क्षेत्र के किसान व बागवान अपनी सेब फसल का बेहतर भंडारण कर सकें। साथ ही उद्यान विभाग से पिछले वर्ष सड़कों के बंद रहने के कारण खराब हुए सेब की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इस बार सड़कों के बंद रहने से किसी भी बागवान की सेब फसल खराब नहीं होनी चाहिए। अगले महीने से सेब मंडियों तक पहुंचने का कार्य शुरू हो जाएगा, इसलिए सभी संपर्क मार्ग हर समय सुचारु रखें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क खोलने का कार्य केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि मौके पर मशीनें समय पर काम करती दिखाई दें। सड़कों की हालत खराब बनी है, जिससे सरकार की छवि खराब हो रही है। इसलिए सड़कों के हालातों में सुधार करें।

ललित ठाकुर ने कहा कि भरमौर में कृषि मंडी स्थापित करने के लिए करीब 12 बीघा भूमि की आवश्यकता है। अधिकारियों और बागवानों से उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि भवन निर्माण के लिए सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है और जनहित के कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के लिए कहा, जिसमें एडीएम, बागवान, किसान, लोनिवि के अधिकारी और जिला मार्किट कमेटी अध्यक्ष को जोड़ा जाए, ताकि बागवान सड़क अवरुद्ध होने की सूचना उसमें साझा कर सकें। जिस क्षेत्र में सेब निकलना होगा, वहां की जानकारी उस ग्रुप में दे पाएं।

उन्होंने कृषि विभाग से भरमौर में कृषि योग्य भूमि और यहां उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों की विस्तृत जानकारी भी मांगी, ताकि किसानों की आय बढ़ाने और कृषि विकास के लिए प्रभावी योजनाएं बनाई जा सकें। इस बैठक में एडीएम विकास शर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि भाल सिंह, किसान सेब फल उत्पादक संगठन के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, एसडीओ होली सहित उद्यान और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ किसान बागवान मौजूद रहे।

सेब सीजन में भरमोर की सड़के न हो बंद,पिडबल्यूड़ी उठाए विशेष प्रबंध :ललित ठाकुर भरमोर में पहली बार सेब सीजन की तैयारी को लेकर आयोजित हुई समीक्षा बैठक भरमौर चंबा । जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष ललित ठाकुर ने भरमौर के थला क्षेत्र में सीवरेज की समस्या से किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान पर चिंता जताते हुए प्रशासन को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने सेब सीजन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम भरमौर को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। ऐसी बैठक भरमौर में पहली बार आयोजित हुई। बैठक के दौरान स्थानीय किसानों ने बताया कि सीवरेज के कारण खेत बर्बाद हो रहे हैं और वे अपने खेतों तक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस पर ललित ठाकुर ने प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को भरमौर में कोल्ड स्टोर के लिए उपयुक्त स्थान तलाशने के निर्देश भी दिए, ताकि होली और भरमौर क्षेत्र के किसान व बागवान अपनी सेब फसल का बेहतर भंडारण कर सकें। साथ ही उद्यान विभाग से पिछले वर्ष सड़कों के बंद रहने के कारण खराब हुए सेब की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इस बार सड़कों के बंद रहने से किसी भी बागवान की सेब फसल खराब नहीं होनी चाहिए। अगले महीने से सेब मंडियों तक पहुंचने का कार्य शुरू हो जाएगा, इसलिए सभी संपर्क मार्ग हर समय सुचारु रखें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क खोलने का कार्य केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि मौके पर मशीनें समय पर काम करती दिखाई दें। सड़कों की हालत खराब बनी है, जिससे सरकार की छवि खराब हो रही है। इसलिए सड़कों के हालातों में सुधार करें। ललित ठाकुर ने कहा कि भरमौर में कृषि मंडी स्थापित करने के लिए करीब 12 बीघा भूमि की आवश्यकता है। अधिकारियों और बागवानों से उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि भवन निर्माण के लिए सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है और जनहित के कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के लिए कहा, जिसमें एडीएम, बागवान, किसान, लोनिवि के अधिकारी और जिला मार्किट कमेटी अध्यक्ष को जोड़ा जाए, ताकि बागवान सड़क अवरुद्ध होने की सूचना उसमें साझा कर सकें। जिस क्षेत्र में सेब निकलना होगा, वहां की जानकारी उस ग्रुप में दे पाएं। उन्होंने कृषि विभाग से भरमौर में कृषि योग्य भूमि और यहां उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों की विस्तृत जानकारी भी मांगी, ताकि किसानों की आय बढ़ाने और कृषि विकास के लिए प्रभावी योजनाएं बनाई जा सकें। इस बैठक में एडीएम विकास शर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि भाल सिंह, किसान सेब फल उत्पादक संगठन के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, एसडीओ होली सहित उद्यान और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ किसान बागवान मौजूद रहे।

Chamba, Chamba | Jul 6, 2026

📰 हिम दृष्टि न्यूज़ | चंबा प्राथमिक शिक्षक संघ जिला चंबा की बैठक संपन्न, 11 जुलाई से न्याय यात्रा और 26 जुलाई को शिमला में धरने की तैयारी चंबा, 6 जुलाई। हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जिला चंबा की महत्वपूर्ण बैठक बीआरसीसी कार्यालय हरदासपुरा (समलेऊ) में जिला अध्यक्ष पुनीत निराला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले के विभिन्न शिक्षा खंडों के पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा प्राथमिक शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा प्रस्तावित 11 जुलाई से न्याय यात्रा तथा 26 जुलाई को शिमला में आयोजित होने वाले विशाल धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। इस दौरान सभी खंडों के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। � Amar Ujala संघ ने बताया कि जिला चंबा के चुनावों से संबंधित मामला अभी संबंधित प्राधिकरण एवं न्यायालय में विचाराधीन है। अंतिम निर्णय आने तक पुनीत निराला को जिला अध्यक्ष के रूप में संगठन के नियमित कार्यों के संचालन के लिए अधिकृत किया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि न्यायालय का अंतिम फैसला आने तक जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक कार्यकारी समिति (Working Committee) गठित की जाएगी, जो संगठन की गतिविधियों का संचालन करेगी तथा प्राथमिक शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और उनके सम्मान की रक्षा के लिए कार्य करेगी। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन अपने अस्तित्व और प्राथमिक शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष जारी रखेगा तथा आगामी कार्यक्रमों में सभी शिक्षकों से सक्रिय सहयोग की अपील की। #Himachal #govt #Primary #School #Federation #HP #chamba - Chamba News