चांदपुर: हीमपुर दीपा में रहस्यमय ढंग से गायब हुए 14 वर्षीय किशोर को पुलिस ने 16 घंटे में बरामद किया
बिजनौर में शनिवार को स्कूल से वापस लौटते समय रहस्यमय ढंग से गायब हुए शहादत को हीमपुर दीपा पुलिस ने 16 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है। आज रविवार दोपहर 12:00 बजे हीमपुर दीपा पुलिस ने बताया कि गांव सैदाबाद निवासी शमशाद का 14 वर्षीय किशोर स्कूल से वापस लौटते समय गायब हो गया था। जिसको बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है।