आबापुरा: झरनीया गांव में बेल को पानी पिलाने गए किशोर का शव कुएं में मिला, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया
झरनीया गांव में किशोर की कुएं में डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि 17 वर्षीय केसरीमल पुत्र सुग्रीव डोडियार निवासी झरनीया बुधवार शाम को परिजनों से बैल को पानी पिलाकर आने की बात कहकर घर से निकला था।कागजी कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।