नावकोठी: श्री कृष्णा मेला पहसारा में अंतर्राज्यीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन, सागी के पहलवान ने किया दर्शकों का मनोरंजन
नावकोठी प्रखंड के पहसारा श्री कृष्णा मेला में अंतर्राज्यीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शागी के पहलवान प्रेम सहित अन्य पहलवानों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर सागी के पहलवान तथा गाजीपुर के पहलवान की जोड़ी ने दर्शकों का मनोरंजन किया। कुश्ती के छठे मिनट में प्रेम ने आकाश को पटकनी देकर कुश्ती अपने नाम कर लिया।