नावकोठी: समसा के राजकिशोर प्रसाद ने मुंगेर विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य का चुनाव जीता, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित
समसा निवासी डॉ राजकिशोर प्रसाद मुंगेर विश्वविद्यालय के सिनेट सदस्य के चुनाव में शानदार जीत हासिल किया है। उनके इस जीत पर स्थानीय जनप्रतिनिधि पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी मनीष पाठक पंकज जायसवाल सहित अन्य लोग उनके आवास पर पहुंचकर शनिवार को अंग वस्त्र लेखनी आदि देकर सम्मानित किया। गौरतलब हो कि पहली बार नावकोठी प्रखंड क्षेत्र से कोई सिनेट का सदस्य बना है।