नावकोठी: नावकोठी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो लोगों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश किया
नावकोठी पुलिस ने अलग-अलग स्थान पर छापेमारी अभियान चला कर दो शख्स को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि समसा से सुखो तांती जिस पर दो आपराधिक मामले दर्ज थे तथा वह फरार चल रहा था। वहीं चकमुजफ्फर से ललन सिंह जिसपर कोर्ट से एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया था। दोनों के गिरफ्तारी के बाद हिरासत में लेकर कोर्ट भेज दिया गया है।