विष्णुपुर में पिछले 72 घंटा से बिजली आपूर्ति बाधित होने से गांव में हाहाकार मचा हुआ है। इस सिलसिले में लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के लापरवाही के कारण 13 अगस्त से बिजली पूरी तरह आपूर्ति ठप है। लोगों ने इस संदर्भ में आक्रोश व्यक्त करते हुए आंदोलन की धमकी दी है।