डीग: डीग के लाल शैलेंद्र इंदोलिया का बढ़ा मान, देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में हुआ नाम
Deeg, Bharatpur | Aug 13, 2026 डीग निवासी एवं वर्तमान में जालौर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इंदोलिया ने अपनी कार्यशैली और प्रभावी पुलिसिंग से जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की ओर से जारी देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में शैलेंद्र इंदोलिया को शामिल किया गया है।