बड़ौत: धनौरा सिल्वर नगर में कनेक्शन काटने पर JE ने दबंग द्वारा धमकी देने और अभद्र व्यवहार का दर्ज कराया मामला
Baraut, Bagpat | Feb 20, 2025 धनौरा सिल्वर नगर बिजली घर पर तैनात JE विशाल सिंह ने बुधवार को धनौरा सिल्वर नगर में राजस्व वसूली के तहत बकाया विद्युत बिल पर एक उपभोक्ता के घर विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई की गई और उपभोक्ता का विद्युत मीटर उखाड़ लिया गया। जिस पर उपभोक्ता ने बिजली घर में घुसकर JE से अभद्र व्यवहार किया। JE विशाल सिंह ने बिनौली थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।