आगर मालवा जिले में हिंदू रक्षक छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्म जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। बस स्टैंड स्थित शिवसेना कार्यालय में गुरुवार शाम 7 बजे आयोजित कार्यक्रम में शिवसेना पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महाराज को नमन किया। कार्यक्रम नंदिनी बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद तथा वरिष्ठ नेताओं के निर्देशानुसार आयोजित हुआ।