3 साल का घरेलू विवाद, फिर नहर किनारे बोरे में मिला महिला का श" व! पति समेत 11 पर FIR | Madhepura
DESCRIPTION:
मधेपुरा के कुमारखंड से एक महिला की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। श्रीनगर थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय पूनम देवी का शव गंगापुर उप-वितरणी नहर के किनारे एक गड्ढे में बोरे के अंदर मिला। शव जलकुंभी के बीच छिपाकर रखा गया था।
परिजनों के अनुसार, पूनम देवी और उसके पति के बीच करीब तीन वर्षों से घरेलू विवाद चल रहा था। आरोप है कि घटना वाली रात दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पूनम लापता हो गई।
मृतका की मां के आवेदन पर पति अनिल राम समेत 11 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतका की गर्दन पर निशान मिले हैं और प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या की आशंका जताई गई है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
#Madhepura #BiharNews #CrimeNews #MadhepuraNews #KumarKhand #Shrinagar #PoonamDevi #BiharCrime #WeeHoursNews #BreakingNews #HindiNews #CrimeNewsBihar
Bihar, India | Oct 3, 2026