कुलपहाड़: पनवाड़ी पुलिस ने सिमरिया से वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
महोबा के पनवाड़ी थाना पुलिस ने न्यायालय से लंबित वारंट के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम सिमरिया निवासी घनाराम राजपूत (59) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम से संबंधित मामलों में वारंट लंबित था। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा।