अतर्रा: इटरा मिलौली गाँव में ग्रामसभा की भूमि पर कब्जे का आरोप, रास्ता बंद करने पर दर्ज हुई प्राथमिकी
Atarra, Banda | Jul 28, 2026 ग्रामसभा की भूमि पर कब्जे का आरोप, रास्ता बंद करने पर प्राथमिकी दर्ज। बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम इटरा मिलौली निवासी सुलेखा की तहरीर पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि ग्रामसभा की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर उनके घर का रास्ता बंद कर दिया गया तथा विरोध करने पर अपशब्द कहकर जान से मारने की धमकी दी गई।