मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस के सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि कांग्रेस जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है और प्रदेश की जनता इस षड्यंत्र को कभी माफ नहीं करेगा।
भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक लोकप्रिय नेता हैं और प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस राजनीतिक दुर्भावना के चलते उन पर झूठे आरोप लगा रही है।
खंडेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2023 में जो नामांकन दाखिल किया था, उसमें उनके पास 17 एकड़ जमीन दर्ज थी और वर्ष 2026 में भी उतनी ही जमीन है। वहीं उनकी पत्नी सीमा यादव के नाम दर्ज 12.29 एकड़ जमीन में भी कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि आरोपों में जिस सिद्ध
Morena, Morena | Jun 24, 2026