बसंतपुर: भीमनगर पुलिस ने 342 किलोग्राम तस्करी का गांजा ज़ब्त किया, तस्कर फरार; SDPO सुरेन्द्र कुमार ने दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार वीरपुर अनुमंडल क्षेत्र में मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भीमनगर थानाक्षेत्र के पूर्वी कोसी तटबंध के चार किमी स्पर पर पुलिस टीम ने नौ बोरी में 342 किग्रा गांजा बरामद किया है. मामले को लेकर वीरपुर एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार ने थाना में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा कि रविवार को भीमनगर थ