भीलवाड़ा: नाबालिग बालिका के अपहरण व दुष्कर्म मामले में 20 वर्ष का कठोर कारावास व ₹67,000 के जुर्माने से दंडित किया गया
भीलवाड़ा। जिले के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के गंभीर मामले में न्यायालय ने सख्त फैसला सुनाया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। जांच के दौरान आरोपी ध्रुव लाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।विशिष्ट लोक अभियोजक अनिल कुमार शुक्ला द्वारा अभियोजन पक्ष की ओर से 11 गवाह एवं 28 दस्तावेज प्रस्तुत किए।