टिकारी: CUSB में 'क्षय रोग मुक्त भारत अभियान' के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जिला क्षय रोग पदाधिकारी ने किया संबोधित
Tikari, Gaya | Sep 3, 2026 CUSB के औषधि विज्ञान विभाग द्वारा “क्षय रोग मुक्त भारत अभियान” के तहत एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षय रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, शीघ्र जांच एवं उचित उपचार के महत्व पर जोर देना तथा क्षय रोग मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सामुदायिक भागीदारी को सराहा।