ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी सहित 4 नाबालिग से गैंगरेप में गिरफ्तार
एमबीपीजी कॉलेज से ABVP के छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज बिष्ट सहित 4 युवकों पर नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है।
जहां मुखानी थाना क्षेत्र के एक होटल में देर रात धीरज बिष्ट ने अपने 4 साथियों के साथ 16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म किया।
नाबालिग छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए गैंगरेप और पोक्सो का मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि त्रिशूल नाम के जिस होटल में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया गया वहां इन आरोपियों को बिना आईडी के ही कमरा दिया गया था,
इस मामले में होटल स्वामी की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है जिस पर अब पुलिस होटल स्वामी के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी में है।
एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने बताया की धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गौनी पर गैंगरेप, दुष्कर्म सहित पॉक्सो का मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, पूछताछ में सभी ने घटना की पुष्टि की है, साथ ही पुलिस ने होटल जाकर भी जांच पड़ताल की है
सभी आरोपियों का मेडिकल कराकर जेल भेजा जा रहा है
Dehradun, Dehradun | Nov 14, 2026