प्रतापपुर गांव के अधेड़ अशोक साह के साथ जमीन विवाद में मारपीट हुई। घटना में अशोक साह जख्मी हो गए। घटना रविवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे की है। घटना के बाद जख्मी अशोक साथ थाना पहुंचे। जहां पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद जख्मी ने चार लोगों के विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।