बासोदा: बासोदा के बरेठ में दो पक्षों में मारपीट, एक दर्जन लोग घायल
Basoda, Vidisha | Jul 18, 2025 बासोदा के ग्राम बरेठ में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है, जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज जारी है।