नगर परिषद कर्मचारियों ने पकड़े आवारा मवेशी, गौशाला भेजे
करैरा। नगर परिषद करैरा द्वारा नगर की मुख्य सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। नगर परिषद के कर्मचारियों ने कार्रवाई करते हुए सड़क पर घूम रही गायों एवं अन्य मवेशियों को सुरक्षित रूप से पकड़ा।
पकड़े गए मवेशियों को सुरक्षित स्थान/गौशाला में पहुंचाया गया, जिससे मुख्य मार्गों पर आवागमन में होने वाली परेशानी और दुर्घटनाओं के खतरे को कम किया जा सके।
नगर परिषद ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को खुले में न छोड़ें और उनकी उचित देखभाल करें। नगर परिषद द्वारा आवारा मवेशियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।