बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में जर्जर बिजली तार की चपेट में आने से युवक की मौत, चार महीने पहले हुई थी शादी
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नया टोला राघोपुर वार्ड-25 में जर्जर बिजली तार की चपेट में आने से 20 वर्षीय मिट्ठू की झुलसकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह घर के पास गली से गुजर रहा था। घटना के बाद परिजन उसे सीएचसी बख्तियारपुर ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक नरेश राय का पुत्र था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और चेन्नई में निजी काम करता था। करी