गुमला: पीएलएफआइ का सदस्य व ₹5 लाख की रंगदारी मांगने वाला फरार अभियुक्त पुलिस द्वारा गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Gumla, Gumla | Jul 13, 2025 गुमला थाना की पुलिस ने पीएलएफआई के सदस्य वारंटी व फरार अभियुक्त सिमडेगा जिला के फरसा बेड़ा निवासी 33 वर्षीय अनिल बाड़ा को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। अभियुक्त के विरुद्ध 2023 में गुमला थाना में रंगदारी मांगने के आरोप में केस दर्ज था। इस कांड में कुल पांच लोग शामिल थे। जिसमें बसिया के दो व सिमडेगा जिला के तीन लोग शामिल थे।