गुमला: बाजार टांड में बज्मे रब्बानी ट्रस्ट ने हरियाली अभियान शुरू किया, 300 पेड़ लगाने की योजना
Gumla, Gumla | Jul 13, 2025 बज्मे रब्बानी ट्रस्ट की एक साल पुरानी योजना रविवार को साकार हुई।जिला मुख्यालय के बाजार टांड में पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई। यह पहल मंगलवार और शनिवार को लगने वाली हाट में आने वाले व्यापारियों और ग्राहकों को गर्मी से राहत देने के लिए की गई है।गौसिया मोती मस्जिद के इमाम हाफिज जाहिद रब्बानी,इब्राहिम रब्बानी व हिंदुस्तान ब्यूरो अमरनाथ कश्यप ने शुरुआत की।