गुमला: ईरो गांव में चचेरे भाई ने टांगी से किया हमला, घायल सदर अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Jul 12, 2025 सदर थाना क्षेत्र के ईर्रो गांव में चचेरे भाई ने 30 वर्षीय संतोष उरांव को टांगी से काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को सिर में दो जगह गंभीर चोट लगी है। जानकारी के मुताबिक युवक विवाहित है कुछ दिन पूर्व दूसरे प्रदेश से काम कर अपने घर लौटा है। हमेशा नशा में रहता है। शुक्रवार को अपने चचेरे भाइयों का मिट्टी का दिवार ध्वस्त कर दिया था। इसी बात का विवाद था।