गुमला: शियांग गांव के समीप सड़क हादसे में डालटेनगंज का मजदूर जख्मी, रिम्स रेफर
Gumla, Gumla | Jul 13, 2025 सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत शियांग गांव के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार डालटेनगंज का रहने वाला एक मजदूर बादल आलम जख्मी हो गया।वह सिसई में रहकर एक जल मीनार का मरम्मत का काम कर रहा था। इसके बाद उसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पीसी के भगत द्वारा बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।