खुजनेर: खुजनेर में पूर्व मुख्यमंत्री की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा की तैयारियों पर हुई बैठक
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे करीब खुजनेर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह खींची की मौजूदगी में कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में यात्रा की तैयारीयों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।