बालूमाथ: एंजेल्स पब्लिक स्कूल बालूमाथ में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती मनाई गई
शनिवार को एंजेल्स पब्लिक स्कूल, बालूमाथ में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर रवि कुमार मालाकार ने महात्मा फुले के जीवन और उनके समाज सुधार के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कहीl