भीलवाड़ा: पति पर जानलेवा हमले का आरोप, महिला ने एसपी से निष्पक्ष जांच और आरोपी की गिरफ्तारी की गुहार लगाई, एंबुलेंस से पहुंची
भीलवाड़ा। गांधीनगर थाने में दर्ज एक मारपीट के मामले में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को परिवाद सौंपकर निष्पक्ष जांच कराने और आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसकी ओर से बताए गए तथ्यों के अनुरूप एफआईआर दर्ज नहीं की और गंभीर धाराएं भी नहीं जोड़ी गईं।