रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं ने किया राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन
कार्यक्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी और जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं,जिलाधिकारी ने छात्राओं से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और अभिभावकों व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की,उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल तिरंगा फहराने का अभियान नहीं है।