डिबाई: शनिवार को एसपी देहात रोहित मिश्रा ने डिबाई कोतवाली का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
डिबाई कोतवाली का शनिवार की शाम एसपी देहात रोहित मिश्रा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों का निरीक्षण किया। विवेचनाओं सहित कोतवाली प्रांगण में साफ सफाई, अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं। कोतवाली के मेस सहित असलम का भी निरीक्षण किया।