सहसवान: दानपुर गांव में पुलिस की मौजूदगी में हटवाया गया अवैध कब्जा
थाना जरीफनगर के गांव दानपुर में कुछ लोगों द्वारा ग्रामसभा की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जा हटवाया है। बता दें की गांव में छुट्टा गौ वंशों की समस्याओं को लेकर गौशाला बनाई जा रही है। थाना प्रभारी राकेश कुमार व चौकी इंचार्ज ने पुलिस फ़ोर्स की मौजूदगी में अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की।