डिबाई: डिबाई नगर सहित देहात क्षेत्र की मस्जिदों में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अदा हुई जुमा की नमाज
डिबाई क्षेत्र की मुख्य मस्जिदों में प्रशासन की मौजूदगी में जुमा की नमाज अदा की गई है। जुमा की नमाज को लेकर एसडीएम दीपक कुमार पाल और सीओ रामकरन सिंह ने पुलिस बल के साथ कई मस्जिदों का निरीक्षण भी किया। शुक्रवार को सभी मस्जिदों पर जुमा की नमाज अदा की गई।