डिबाई: नरौरा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव की बीते 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप, स्थानीय लोग परेशान
नरौरा क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक गांव की बीते 24 घंटे से बिजली की आपूर्ति ठप है। ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया मरम्मत कार्य चल रहा है, जल्द ही विद्युत आपूर्ति की जाएगी।