मंडला: हीरापुर में बाल विवाह रोकथाम और महिला आरक्षण पर ग्रामीणों को किया जागरूक
Mandla, Mandla | Apr 23, 2026 ग्राम हीरापुर में गुरुवार 5 बजे नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा एवं बाल विवाह रोकथाम पर जागरूकता सत्र आयोजित हुआ। वन स्टॉप सेंटर प्रशासक प्रेरणा मर्सकोले ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कम उम्र में विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक व सामाजिक विकास पर गंभीर असर डालता है।